हर इंसान अपने जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहता है, और उसके लिए वह हर संभव प्रयास भी करता है. लेकिन सफलता केवल कुछ ही लोगों को मिलती है. क्या आपने कभी सोचा है, कि जो लोग सफल है. आखिर उन्होंने ऐसा क्या था. जो आज इतनी ऊचाईयों पर है आज भी वे लोग अपनी पूरी मेहनत से और भी आगे बढ़ रहें है.
दोस्तों इस संसार कोई भी व्यक्ति जन्म से ही अमीर या गरीब नहीं होता है. बस इन्सान की सोच ही उसे अमीर और गरीब बनाती है. यदि आप यह सोचते है, कि आप कभी भी सफल नहीं हो पाएंगे, तो फ्रेंड्स मै आपको बता दूँ, कि यह केवल और केवल आपकी सोच है, उस इन्सान में कही ना कही आत्मविश्वास की कमी जरूर होती है.
यदि आपको, अपने जीवन में सफल होना है, तो आपको, अपने अन्दर उस इच्छा शक्ति को उत्पन्न करना होगा. जो आप करना चाहते है. इस संसार में हर इंसान के पास एक ऐसी शक्ति होती है जो और किसी के पास नहीं होती है. बस आपको उस शक्ति को अपने अन्दर पहचानना होगा, कि ऐसा क्या है मुझ में जो यह मेरे से अच्छा और कोई नहीं कर सकता है.
क्या आपने कभी सोचा है, कि जो व्यक्ति सफल है. उन्होंने उस सफलता को प्राप्त करने के लिए क्या-क्या किया और कितना परिश्रम किया होगा. इन्सान को कभी भी अपने आप को छोटा नहीं समझना चाहिए. इंसान की सोच छोटी हो सकती है. लेकिन इंसान कभी भी छोटा नहीं हो सकता है.
किसी भी चीज की शुरुआत छोटी हो सकती है. लेकिन वह छोटी सी चीज एक दिन बड़ी जरुर बनती है. यदि आप उस पर लगातार काम करते है. आपने यह जरूर सुना होगा, कि लोग कहते है कि हम ने शुरुआत में बहुत मेहनत से और बहुत hard work के साथ काम किया था. लेकिन हमें सफलता नहीं मिली.
किसी भी चीज की प्राप्ति के लिए आपको धैर्य रखना बहुत जरुर होता है. जिस इंसान ने बिना अपना धैर्य खोएं निरंतर प्रयास किया है. उस व्यक्ति को सफलता जरूर मिलती है.
जिस प्रकार एक फल के बगीचे का मालिक, अपने बगीचे के पेड़ों की निरंतर सेवा करता है, और वह पेड़ उसको मीठे मीठे फल देते है. और जब फल का सीजन खत्म हो जाता है, तो क्या वह मालिक उन पेड़ों को काट देता है नहीं. वह व्यक्ति फिर से फल आने का इंतजार करता है, और निरंतर उनकी सेवा करता रहता है. उसी प्रकार आपको भी अपने कर्म को निरंतर करते रहना चाहिए.
तो फ्रेंड्स आशा है, कि मेरे द्वारा दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी होगी. इस लेख को पढ़ने के लिए, आपने, अपना समय निकाला उसके लिए आपका बहुत धन्यवाद.
0 Comments